तेरही में गया था परिवार, चोर उड़ा ले गए चार बोरी चावल और नकदी – चंदौली के पुरवा गांव में चोरी

Spread the love & Share it

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरवा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चावल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के कमरे में रखी चार बोरी चावल और 4900 रुपये नकद चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात पुरवा गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता के घर हुई है। रामचंद्र गुप्ता गांव-गांव घूमकर चावल खरीदने और उसे बाजार में बेचने का काम करते हैं। बीती शाम उन्होंने अपनी बिक्री से प्राप्त रकम घर के गल्ले में रखी थी और घर के बगल में आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे।

इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाया। चोरों ने लोहे की छड़ से दरवाजे का ताला तोड़ा और कमरे में प्रवेश कर वहां रखी चार बोरी चावल के साथ गल्ले में रखे 4900 रुपये नकद चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।

तेरही कार्यक्रम से लौटने के बाद जब रामचंद्र गुप्ता घर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरे सामान को देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुरवा गांव में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ALSO READ – Budget 2026-27: महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, ‘शी-मार्ट्स’ से लेकर हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *