
Chandauli News: छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। समाज कल्याण विभाग जल्द ही पोर्टल को दोबारा खोलने जा रहा है, जिससे छूटे हुए पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत तकनीकी कारणों या अन्य समस्याओं की वजह से जिन छात्रों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, उन्हें अब दोबारा अवसर दिया जाएगा।
सभी पात्र छात्रों को मिलेगा लाभ
यह निर्णय समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कोई भी योग्य छात्र केवल तकनीकी कारणों से योजना से वंचित नहीं रहेगा।
विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र छात्रों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
तकनीकी समस्या का समाधान
विभाग के अनुसार, पूर्व में तकनीकी कारणों से फीस से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, जिसके चलते कई छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई थी। अब इस समस्या का समाधान किया जा रहा है और जल्द ही प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा।
पहले भी मिल चुका है लाभ
पिछले वर्ष भी पोर्टल दोबारा खोलने पर बड़ी संख्या में छात्रों को इसका लाभ मिला था। हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति जारी की गई थी, जिससे उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।
ALSO READ – Chandauli News: मुगलसराय से तीन बच्चे लापता, स्कूल के लिए निकले पर घर नहीं लौटे
