IBPS Recruitment 2026: बैंक में हाई सैलरी नौकरी का मौका! IBPS ने निकाली नई भर्ती, 20 मई तक करें अप्लाई

Spread the love & Share it

IBPS Recruitment 2026

IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में शानदार सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन यानी ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) और डिवीजन हेड एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए IBPS Official Website पर विजिट कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

IBPS की इस भर्ती में दो प्रमुख पद शामिल किए गए हैं —

  • डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स)
  • डिवीजन हेड एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO)

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बेहद खास मानी जा रही है।

आयु सीमा क्या रखी गई है?

डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।

वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए उम्मीदवार की आयु 50 से 61 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

डिप्टी मैनेजर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना जरूरी है। फाइनेंस और अकाउंट्स सेक्टर में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जबकि डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए उम्मीदवार का कॉमर्स विषय से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन?

डिप्टी मैनेजर पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी —

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • ग्रुप एक्सरसाइज
  • इंटरव्यू

वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के बाद सीधे इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण हाई सैलरी पैकेज है।

  • डिप्टी मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 91,070 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
  • वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए करीब 30.90 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड पदों के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती शानदार अवसर मानी जा रही है, खासकर उन युवाओं के लिए जो हाई सैलरी और प्रतिष्ठित पदों की तलाश में हैं।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *