Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट! जानिए आपके शहर का नया रेट

Spread the love & Share it

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच भारत में सोने की कीमतों में जारी तेजी पर फिलहाल ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। शनिवार की सुबह देश के कई बड़े शहरों में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई।

Delhi में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि Mumbai में इसका भाव 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,522.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।

क्यों गिरे सोने के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट तनाव, होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

भारतीय रुपये में जारी अस्थिरता को भी सोने के रेट में बदलाव की बड़ी वजह माना जा रहा है।

आपके शहर में आज का सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)

Delhi 1,46,240 1,59,630
Mumbai 1,46,190 1,59,480
Ahmedabad 1,46,240 1,59,530
Chennai 1,47,790 1,61,230
Kolkata 1,46,190 1,59,480
Hyderabad 1,46,190 1,59,480
Jaipur 1,46,240 1,59,630
Bhopal 1,46,240 1,59,530
Lucknow 1,46,240 1,59,630
Chandigarh 1,46,240 1,59,630

वाराणसी में सोने-चंदी के दाम

आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,60,230 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,900 प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव वाराणसी के स्थानीय सर्राफा बाजार में ₹1,00,000 प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 23 मई की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

हालांकि इससे पहले जनवरी 2026 में चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 75.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *