NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

Spread the love & Share it

NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘पेपर लीक राजनीति नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक किसी राजनीतिक बहस का विषय नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों के हितों की रक्षा करना है और इसी कारण परीक्षा दोबारा आयोजित कराई गई, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

जानकारी मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे ही सरकार को पेपर लीक की जानकारी मिली, तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

केंद्र और राज्यों को मिलकर करना होगा काम

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाना केवल केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी राज्य सरकारों, जांच एजेंसियों और संबंधित संस्थानों को समन्वय के साथ काम करना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता तथा विश्वसनीयता बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि देश के युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा।


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *