आस्था और संस्कृति का संगम: चंदौली से सोमनाथ स्वाभिमान तीर्थ यात्रा को हरी झंडी

Spread the love & Share it

Somnath Swabhiman Yatra

Somnath Swabhiman Yatra: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आस्था, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत शनिवार को चंदौली जनपद से तीर्थयात्रियों का दल रवाना किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए प्रस्थान कराया।

यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के तहत प्रत्येक जनपद से 10 तीर्थयात्रियों और एक नोडल अधिकारी को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि भारत की आस्था, सांस्कृतिक दृढ़ता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को देश की गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

चंदौली जनपद से चयनित 10 तीर्थयात्री विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, स्वयंसेवक, व्यापारी, सफाई कर्मी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। यात्रा के लिए योगेश कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, 18 अप्रैल को चंदौली से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया गया, जबकि 19 अप्रैल को लखनऊ से सोमनाथ के लिए रवाना होंगे। 21 अप्रैल को तीर्थयात्री गुजरात स्थित सोमनाथ पहुंचेंगे। 22 और 23 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जबकि 24 अप्रैल को वापसी यात्रा शुरू होगी।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, म्यूजियम भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती और दीप उत्सव जैसे कार्यक्रमों में शामिल कराया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, जिला पर्यटन अधिकारी कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ALSO READ – फार्मर आईडी अनिवार्य: अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा खाद, 1 जून से नई व्यवस्था लागू


Spread the love & Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *